Naukari With NehaComputers

UPSC OTR One Time Registration Online Form 2026

UPSC OTR One Time Registration Online Form 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार UPSC द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं (जैसे NDA, CDS, सिविल सर्विस, CMS, इंजीनियरिंग सर्विस, ISS, IES, फॉरेस्ट सर्विस आदि) के लिए समय-समय पर आवेदन करते हैं, उनके लिए यह OTR रजिस्ट्रेशन बहुत फायदेमंद है।

इस सुविधा की मदद से उम्मीदवारों का आवेदन करते समय 75% समय बचेगा, क्योंकि आपकी बहुत सी जानकारी एप्लीकेशन फॉर्म में अपने आप (Automatic) भर जाएगी। रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। भविष्य में UPSC की किसी भी परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले OTR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।

Important Information

Important Dates:Application Fees:
Application Begin :Already Started
Last Date for Registration : NA
General / OBC / : Rs. 0/-
SC / ST : Rs. 0/-
PH (Divyang) / : Rs. 0/-
No OTR Registration Fees

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं या दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “New Registration” टैब को चुनें। यहाँ आपको अपनी बुनियादी जानकारी जैसे—अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) का रोल नंबर भरना होगा। अपनी प्रोफाइल डिटेल्स को अच्छी तरह जांचने के बाद रजिस्ट्रेशन सबमिट कर दें।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे पोर्टल पर डालकर वेरीफाई करना होगा। ओटीपी डालते ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और स्क्रीन पर OTR ID दिखाई देगी, जिसका आप प्रिंट या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके बाद आपको अपने मोबाइल, ईमेल या OTR ID के जरिए लॉगिन करना होगा (लॉगिन के लिए फिर से एक OTP आएगा)। लॉगिन करने के बाद अपना नया UPSC OTR पासवर्ड सेट कर लें। अब आप अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से तैयार करके रखे ताकि भविष्य में निकलने वाली किसी भी UPSC भर्ती के लिए आसानी से अप्लाई कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए UPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस को ज़रूर पढ़ें।

Some Useful Important Links

Apply Online for OTRRegistration | Login
Join More Info ChannelsTelegram | WhatsApp
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment